वर्जिन नारियल तेल के फायदे और इसके दुष्प्रभाव (2025)

Table of Contents
वर्जिन नारियल तेल क्या है वर्जिन नारियल तेल के पौषणिक मूल्य वर्जिन नारियल तेल निकालने के तरीके: पोषण तथ्य प्रति 100 ग्राम वर्जिन नारियल तेल के फायदे वजन घटाने के लिए सहायक बच्चे के लिए वर्जिन नारियल तेल स्वस्थ त्वचा के लिए चेहरे के लिए वर्जिन नारियल का तेल दांतों के लिए वर्जिन नारियल का तेल बालों के लिए वर्जिन नारियल तेल इम्यूनिटी बनाने के लिए वर्जिन कोकोनट ऑयल कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने के लिए वर्जिन नारियल तेल एनीमा/एक्जिमा के लिए वर्जिन नारियल का तेल हाइपोथायरायडिज्म के लिए वर्जिन नारियल तेल गर्भावस्था के दौरान वर्जिन नारियल तेल वर्जिन नारियल तेल के उपयोग वर्जिन नारियल तेल के साइड इफेक्ट्स सर्वश्रेष्ठ वर्जिन नारियल तेल ब्रांड: References

अवलोकन

Last Updated: Feb 08, 2023

Change Language

  • English
  • हिंदी

वर्जिन नारियल तेल मूल्य तरीके फायदे उपयोग साइड इफेक्ट्स ब्रांड

वर्जिन नारियल तेल के फायदे और इसके दुष्प्रभाव (1)

वैसे तो नारियल तेल का प्रयोग लगभग हर घर में किया जाता है। लोग अपनी त्वचा और बालों की देखभाल से लेकर खाना बनाने तक के लिए इसका प्रयोग करते हैं। अलग-अलग घरों में इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है। ऐसा ही एक प्रकार का नारियल तेल है वर्जिन नारियल तेल, जो कई गुणों का स्वामी है। वर्जिन नारियल तेल खाने से कई पौष्टिक आहार की पूर्ति तो होती ही है, साथ ही यह बालों और त्वचा के लिए काफी लाभकारी है। तो चलिए जानते हैं कि वर्जिन नारियल तेल है क्या और यह हमारे लिए किस तरह से फायदेमंद है।

वर्जिन नारियल तेल क्या है

वर्जिन नारियल तेल भी नारियल का तेल ही होता है, बस फर्क इतना है कि इसे ताजा नारियल से तैयार किया जाता है। यह एक ऐसा नारियल तेल होता है जिसमें किसी भी प्रकार की रासायनिक मिलावट नहीं की जाती है। ताजा नारियल सुखाने के बाद उसका तेल निकाला जाता है। इसे प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाता है। इसी वजह से इसमें कई प्रकार से प्राकृतिक गुण होते हैं, जो पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इसी तरह के नारियल तेल को हम वर्जिन नारियल तेल करते हैं।

वर्जिन नारियल तेल के पौषणिक मूल्य

वर्जिन नारियल तेल में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद हैं। इसमें कैलोरी, वसा, सोडियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइये जानते हैं कि प्रति 100 ग्राम वर्जिन नारियल तेल में कौन सा पौष्टिक तत्त्व कितनी मात्रा में होता है-

वर्जिन नारियल तेल निकालने के तरीके:

वर्जिन नारियल तेल को बनाने की विधि के आधार पर विभाजित किया गया है। इस तेल को दो तरह से निकाला जाता है। पहला कोल्ड कम्प्रेशन विधि और दूसरा फर्मेंटेशन विधि। दोनों ही विधियों में तेल निकालते समय अत्यधिक सावधानी बरती जाती है और तेल ताजे नारियल से बनाया जाता है लेकिन कोल्ड कम्प्रेशन विधि को बेहतर माना जाता है क्योंकि फर्मेंटेशन विधियों में तेल में नमी का स्तर अधिक हो जाता है और तेल बहुत तेजी से बासी हो सकता है।

पोषण तथ्य प्रति 100 ग्राम

900कैलोरी

98 ग्रामवसा

86.4 ग्रामसैटरेटेड वसा

0 ग्रामट्रांस वसा

0 ग्रामसोडियम

0 ग्रामप्रोटीन

0 ग्रामकार्बोहाइड्रेट

0 ग्रामफाइबर

0 ग्रामकैल्सियम

वर्जिन नारियल तेल के फायदे

वर्जिन नारियल तेल के फायदे और इसके दुष्प्रभाव (2)

रोजाना वर्जिन नारियल तेल के इस्तेमाल से मिलने वाले कुछ लाभ निम्नलिखित हैं:

वजन घटाने के लिए सहायक

वर्जिन नारियल तेल खाने से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। वर्जिन नारियल तेल सैटरेटेड वसा से भरा होता है जो आपके वजन को कम करने में मदद करता है या वजन को नियंत्रित करता है। यह तेल शरीर के चयापचय को बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही यह अन्य वसा की तरह ब्लड सीरीज के आसपास नहीं तैरता है और इसी वजह वजन कम होता है। वर्जिन नारियल तेल के नियमित सेवन से आप फिट रहते हैं और आपके शरीर से चर्बी कम होती है।

बच्चे के लिए वर्जिन नारियल तेल

वर्जिन नारियल तेल को तैयार करने के लिए किसी भी तरह के कैमिकल का उपयोग नहीं किया जाता है, इसीलिए यह बहुत हल्का होता है और शिशुओं के लिए लाभकारी होता है। यह बच्चे की रूखी त्वचा से राहत दिलाता है और त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है। वर्जिन नारियल का तेल अतिरिक्त नमी के नुकसान को भी रोकता है।

स्वस्थ त्वचा के लिए

वर्जिन नारियल का तेल बालों और त्वचा के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह मॉइस्चराइजर के रूप में भी काम करता है। यह त्वचा को रूखा होने से रोकता है, पपड़ी को हटाता है और त्वचा का ढीलापन भी कम करता है। साथ ही वर्जिन नारियल तेल त्वचा की नमी को लॉक करके उसे लंबे समय तक बरकरार रखता है। वर्जिन नारियल तेल का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के तौर पर भी किया जा सकता है।

चेहरे के लिए वर्जिन नारियल का तेल

चेहरे पर नारियल का तेल लगाना अच्छा होता है क्योंकि यह चेहरे को पोषण देता है और त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। आप इस नारियल के तेल को रात में चेहरे पर लगाकर सो भी सकते हैं क्योंकि यह त्वचा को गहराई से पोषण देने में मदद करता है। यह ऑयली त्वचा के लिए भी उपयोगी है क्योंकि यह पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। होठों पर वर्जिन नारियल का तेल भी लगाया जा सकता है क्योंकि यह उन्हें चिकना बनाता है और रूखापन दूर करता है।

दांतों के लिए वर्जिन नारियल का तेल

वर्जिन नारियल तेल दांतों और मुंह के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से दांत सफेद बनते हैं और सांसों की दुर्गंध को भी दूर होती है। यह मुंह भीतरी भाग को स्वस्थ रखने में सहयोग करता है। इसे कुछ मिनट के लिए अपने मुंह में तेल रखें, घुमाएं और थूक दें। बेहतर परिणाम के लिए इसे कम से कम दिन में दो बार दोहराएं।

बालों के लिए वर्जिन नारियल तेल

वर्जिन नारियल तेल बालों का भी अच्छा डॉक्टर है। यह बालों के डैंड्रफ कम करता है, उन्हें चमकदार बनाता है। इसके साथ ही इसके उपयोग से बालों के टूटने की भी समस्या दूर होती है। बेहतर परिणामों के लिए वर्जिन नारियल तेल या इससे आधारित उत्पाद खरीद सकते हैं।

इम्यूनिटी बनाने के लिए वर्जिन कोकोनट ऑयल

वर्जिन नारियल तेल में लॉरिक एसिड, कैप्रिक एसिड के भरपूर गुण पाए जाते हैं और यह एंटी-फंगल, एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल की खासियत से भी भरा होता हैं। ये सभी गुण हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। वर्जिन नारियल तेल के नियमित सेवन से एक मजबूत इम्यून सिस्टम बनता है जिससे वायरस के विकास को निष्क्रिय किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने के लिए वर्जिन नारियल तेल

वर्जिन नारियल तेल वसा और कैलोरी से भरपूर होता है, इसी वजह से यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

एनीमा/एक्जिमा के लिए वर्जिन नारियल का तेल

वर्जिन नारियल के तेल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए यह एक्जिमा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को मारता है, जिससे सूजन और खुजली को कम करने में भी मदद मिलती है। वर्जिन नारियल तेल त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है और पपड़ी भी हटाता है।

हाइपोथायरायडिज्म के लिए वर्जिन नारियल तेल

वर्जिन नारियल का तेल थायराइड ग्रंथि के लिए भी अच्छा होता है। नारियल का नियमित सेवन से थायरॉयड ग्रंथि के सभी कार्यों को सुचारु रूप से करने में मदद मिलती है। यह शरीर ऊर्जा प्रदान करता है और आपके मूड को भी अच्छा करता है। यह सूजन को भी कम करता है जिससे सूजन हो जाती है।

गर्भावस्था के दौरान वर्जिन नारियल तेल

गर्भावस्था के दौरान खाया जाने वाला वर्जिन नारियल तेल फायदेमंद होता है क्योंकि यह शुष्क त्वचा से छुटकारा पाने में मदद करता है, इसे मालिश के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और वर्जिन नारियल तेल का नियमित उपयोग बच्चे के स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह पेट, पैर, स्तन और नितंब से खिंचाव के निशान को हटाने के लिए गर्भावस्था के बाद के उपाय के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

वर्जिन नारियल तेल के उपयोग

वर्जिन नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है और इसका इस्तेमाल कई कामों में किया जाता है। इसमें खुशबू अच्छी होती है, इसलिए यह खाना पकाने के लिए भी काफी अच्छा है। वर्जिन नारियल तेल डिप और सॉस के रूप में शानदार रूप से काम करता है। इसका इस्तेमाल बुलेट प्रूफ कॉफी बनाने के लिए किया जा सकता है इसलिए जिन लोगों को कॉफ़ी पीने की लत है उनके लिए भी यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

स्मूदी, शेक, आइसक्रीम में वर्जिन कोकोनट ऑयल मिलाने से वे स्वादिष्ट बनते हैं। इसका उपयोग सब्जियों को तलने के लिए भी किया जा सकता है क्योंकि इससे अधिक पोषक तत्व जुड़ते हैं। आप अपनी डेली डाइट में वर्जिन नारियल तेल को शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड की भरपूर मात्रा कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देती है। खाना पकाने के अलावा नारियल तेल का इस्तेमाल त्वचा को नमी प्रदान करने और बालों को चमकदार-सुंदर बनाने के लिए भी किया जाता है।

वर्जिन नारियल तेल के साइड इफेक्ट्स

वर्जिन नारियल तेल में कई गुण है और यह कई तरह से लोगों के लिए लाभकारी है। हालांकि, इसके बावजूद यह कुछ लोगों के लिए अभिशाप भी साबित हो सकता है। आइये जानते है कई तरह के गुण रखने वाले वर्जिन नारियल तेल के दुष्प्रभाव:

  • डायरिया: वर्जिन नारियल तेल में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरिया, एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इस वजह से इस तेल के अत्यधिक उपयोग से पाचन तंत्र में मौजूद अच्छे जीवाणुओं की मृत्यु हो सकती है जिससे दस्त हो जाते हैं।
  • एलर्जी: अगर आप चाहते हैं कि वर्जिन नारियल का तेल आपके दैनिक आहार का हिस्सा हो तो उन्हें इसे धीरे-धीरे और कम मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इससे एलर्जी हो सकती है।

सर्वश्रेष्ठ वर्जिन नारियल तेल ब्रांड:

वर्जिन नारियल तेल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ कई अन्य गुणों का स्वामी हैं। कई बड़े ब्रांड इस आयल को बेच रहे हैं। अगर आप इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो आप बाजार में उपलब्ध सर्वोत्तम वर्जिन नारियल तेल ब्रांडों में से चुन सकते हैं।

वर्जिन नारियल तेल के फायदे और इसके दुष्प्रभाव (2025)

References

Top Articles
Latest Posts
Recommended Articles
Article information

Author: Rob Wisoky

Last Updated:

Views: 5879

Rating: 4.8 / 5 (48 voted)

Reviews: 87% of readers found this page helpful

Author information

Name: Rob Wisoky

Birthday: 1994-09-30

Address: 5789 Michel Vista, West Domenic, OR 80464-9452

Phone: +97313824072371

Job: Education Orchestrator

Hobby: Lockpicking, Crocheting, Baton twirling, Video gaming, Jogging, Whittling, Model building

Introduction: My name is Rob Wisoky, I am a smiling, helpful, encouraging, zealous, energetic, faithful, fantastic person who loves writing and wants to share my knowledge and understanding with you.